रक्त दान महा दान

यदि आप को किसी भी समय किसी रक्तदान करने के इच्छुक लोगो की आवश्यकता है तो निम्न मो नम्बरों से संपर्क करे आपकी हर संभव मदद की जायेगी /यदि आप रक्त दान के इच्छुक है तब भी इस ब्लॉग के टिप्पणी में जा कर आपना मो न व् नाम छोड़े तांकि आवश्यक पड़ने पर आपसे संपर्क किया जा सके व् आपका नाम रक्त दान को तत्पर लोगों में लिखा जा सके
रक्त दान को तत्पर :-
हरप्रीत सिंह ...........09793869893शाहजहांपुर( उ प्र ) रमेश चन्द्र ...........09450421396शाहजहांपुर( उ प्र )


मलकीत सिंह ..........09918826316शाहजहांपुर( उ प्र ) राजेंद्र मीना(sbi ) ............ 09265031315 पटियाला पंजाब



लिखिए अपनी भाषा में

beti लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
beti लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 19 नवंबर 2011

सबसे प्यारी -- "जान" है तू


सबसे प्यारी -- "जान" है तू

-----------------------------------







(photo with thanks from google/net,indianhindu names)

हे ! बिटिया तू कितनी प्यारी

सुन्दर- दिव्य - मूर्ति देवी

निर्मल पावन है गंगा सी

मुट्ठी भर-भर सब लायी

-------------------------

सूनी कोख - तेरी माता की

पाँच साल - अब भर आयी

चेहरे पर मुस्कान है ऐसी

जाने कौन गड़ा धन पायी

-----------------------------

तू मुस्काती-हम सब खिलते

गोदी दौड़ उठाते

बचपन का सुख सब पाने को

पलकों तुझे बिठाते

-------------------------

मेरी कल्पना - मेरी प्रतिभा

ममता मेरी- किरण है तू

तू सूरज है -तू चंदा है

आँखों का तारा री तू !

------------------------------------

तू आयी तो जोश बढ़ा रे

ख़ुशी भरी है नयी उमंगें

दौड़ भाग सब काम करें हम

रग रग में जोशीला खून

हवा है रूख में

देखों जैसे - उड़े पतंगे

-----------------------------

हम सब गर्व से शीश उठाते

पुरस्कार जब तू लाती

इतने बच्चों में अव्वल तू

पत्र पत्रिका -फोटो तेरी छप जाती

------------------------------------

बेटी अब पेट्रोल भरे है

बस-गाडी दौडाए

पुलिस मिलिट्री की कमान ले

भ्रष्टाचार मिटाए

झाँसी की रानी सी चमके

वायुयान उडाये

देश की बागडोर तू थामे

विश्व पटल पर छाये

-------------------------------------

बेटी -बहना -वधू या माता

दुर्गा -काली -कितने रूप

जगजननी है- जग कल्याणी

ज्योति तू है - रूप अनूप

विद्या -लक्ष्मी -सरस्वती तू

शत शत नमन हे ! बिटिया रानी

सब से प्यारी -"जान " है तू

--------------------------------------

सुरेन्द्र कुमार शुक्ल भ्रमर

.००-.२० पूर्वाह्न

२०.११.२०११ यच पी